Monday , April 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मासूम को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव

उत्तराखंड: मासूम को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आंगनबाड़ी से लौट रही मासूम बच्ची को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) बच्ची को सामने से टक्कर मारने के बाद अपने साथ घसीटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीटा,  जब तक लोगों ने शोर मचाकर बस रुकवाई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल कनक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी थे, जो किसी तरह बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और हंगामा शुरू कर दिया।

हादसे के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटी रही। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट …