उत्तराखंड : वन कर्मी की पेड़ के नीचे दबने से मौत
team HNI
December 31, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, नैनीताल, राज्य
103 Views
नैनीताल। रामनगर के वन निगम कार्यालय में तैनात वन कर्मी की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक कर्मचारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं मामले में वन निगम के डीएलएम पूर्वी शेर सिंह ने बताया कि ग्राम रामनगर गैवुआ निवासी 56 वर्षीय कमल किशोर पंत जो कि निगम में उपज रक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपने अन्य कर्मचारियों के साथ ज्वाला वन क्षेत्र में जंगल के अंदर लेबर से सरकारी लॉट में लकड़ी का कटान करा रहे थे। इसी बीच अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया और वह पेड़ के नीचे दब गए। इस हादसे में किशोर पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारी देरी किए बिना उन्हें तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2022-12-31