Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, रातभर से फंसे हैं हजारों यात्री

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, रातभर से फंसे हैं हजारों यात्री

उत्तरकाशी। यहां गंगा घाटी में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण बीते बुधवार रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ के बीच बंद हो गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। आज गुरुवार को भी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सुनगर व गंगनानी में करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों फंस पड़े हैं।
गौरतलब है कि गंगोत्री राजमार्ग हेल्गू गाड़ पर एक माह पहले सक्रिय हुआ भूस्खलन जोन लोगों के लिए नासूर बन गया है। मंगलवार दोपहर से लेकर रात दस बजे तक राजमार्ग इसी स्थान पर अवरुद्ध रहा। बुधवार सुबह मार्ग खोला गया, लेकिन रात करीब 11 बजे बारिश के बाद भूस्खलन जोन फिर सक्रिय हुआ। इसके बाद लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे और इस दौरान सुनगर और गंगनानी की ओर फंसे डेढ़ हजार से अधिक तीर्थयात्री परेशान रहे। जबकि उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भटवाड़ी में रोका गया।
तीर्थयात्री देर रात से आज सोमवार सुबह तक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। आज सोमवार को भी गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों की सुनगर से लेकर गंगनानी तक लंबी कतार लगी है। फिलहाल क्षेत्र में बारिश जारी है और प्रशासन मार्ग खोलने में जुटा हुआ है। यहां बीआरओ, राजस्व व आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद है। 

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …

Leave a Reply