Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / छत से गिरी दो साल की बच्ची, मौत

छत से गिरी दो साल की बच्ची, मौत

  • रेलिंग के सहारे खेल रही थी

हल्द्वानी। लालकुआं के निकट हल्दूचैड़ में एक बालिका की छत में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को हल्दूचैड़ के धर्मा सिंगल फार्म गांव में मोहन सिंह की करीब दो साल की बच्ची विनीता छत में परिजनों के साथ खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक छत से गिर गई। परिजन बालिका को अस्पताल हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलिंग के सहारे बच्ची छत पर खेल रही थी। उसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गई। बच्ची अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply