Thursday , July 3 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ग्लेशियर फटने से तबाही : 202 लोग लापता और अब तक 19 शव बरामद

ग्लेशियर फटने से तबाही : 202 लोग लापता और अब तक 19 शव बरामद

देहरादून। चमोली में बीते रविवार को ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक राहत और बचाव टीमों ने 19 शव बरामद कर लिये हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी कम से कम 202 लोग लापता हैं। बीती रात में भी बचाव कार्य जारी रहा। नुकसान का आकलन जारी है।
आज सोमवार सुबह तड़के चार बजे से एक बार फिर बचाव कार्य शुरू हो गया है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनमें काफी लोग फंसे हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की मदद राशि देगी। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। वैश्विक नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने आवश्यकता होने पर मदद करने की पेशकश की है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply