Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे राज्यपाल और सीएम

उत्तराखंड : बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे राज्यपाल और सीएम

देहरादून। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई।आज राज्यपाल और मुख्यमंत्री माणा स्थित गढ़वाल स्काउट के ईस्ट कैंप पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली व गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को समाज व राष्ट्र की आर्थिक सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।उन्होंने कहा कि भैया दूज पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव मौजूद थे। 

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply