Sunday , June 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में लू का कहर जारी, मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव

उत्तराखंड में लू का कहर जारी, मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव

देहरादून। उत्तराखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मैदानों में जहां लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं।

आलम यह रहा कि बीते रविवार के बाद सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन के साथ-साथ शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लू के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

वहीं प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उधर मैदानी इलाकों से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 मई तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक राहत के कोई आसार नहीं है।

About team HNI

Check Also

गंगा दशहरा पर्व: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे घाट

हरिद्वार। गंगा दशहरा पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की …