Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज शनिवार को इन छह जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड : आज शनिवार को इन छह जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा!

देहरादून। मौसम विभाग ने आज शनिवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसमें चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और देहरादून जिले शामिल हैं। राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गर्जना के साथ बौछार पड़ सकती हैं।शुक्रवार को भी देहरादून में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही।
उधर थल-मुनस्यारी सड़क पर सवारियों से भरी एक टैक्सी पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस हादसे में बागेश्वर निवासी सात यात्री बाल-बाल बच गए जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ये लोग मुनस्यारी घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों को टीआरसी विर्थी में ठहराया गया। जोशीमठ-बदरीनाथ नेशनल हाईवे के सामने थैंग गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के ठीक नीचे भूस्खलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो लोगों को इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने से डरा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply