Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जंगली हाथी ने एक युवक को मार डाला

जंगली हाथी ने एक युवक को मार डाला

  • वन विभाग की टीम ने बमुश्किल पटाखे फोड़कर हाथी को भगाया
  • शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव से करीब चार किमी दूर शुक्रवार देर शाम जंगली हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक पटककर मार दिया। रेंज अधिकारी धीरज रावत के अनुसार वन गुर्जर इस्लामु (15 वर्ष) पुत्र मूसा अपने डेरे से जाखन नदी की ओर गया था। अचानक जंगल की ओर से हाथी आया और इस्लामु पर हमला कर दिया। डेरे का एक अन्य किशोर कुछ दूरी पर मौजूद था। उसने डेरे में जाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दे गई। रात में अंधेरा ज्यादा होने के कारण हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम ने पटाखे फोड़े। लाइट की व्यवस्था करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply