Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज रहें सावधान, इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश!

उत्तराखंड : आज रहें सावधान, इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश!

देहरादून। आज शनिवार को पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं आज बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, देहरादून और टिहरी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। इन जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को थोड़ा और सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने और कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply