Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोहराम: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड की मृत्यु दर सबसे ज्यादा

कोहराम: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड की मृत्यु दर सबसे ज्यादा

  • प्रति लाख जनसंख्या पर हो रही हैं 37 मौतें
  • हिमाचल का भी बुरा हाल, दूसरे नम्बर

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा दिया है। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड की मृत्यु दर सबसे टाॅप पर है। जबकि मृत्यु दर के मामले में उत्तराखंड देश में नौवें नम्बर है। कम्युनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा जारी किए गए आकड़े के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना वायरस से लगातार मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही है। नए संक्रमण की वजह से 50 से कम उम्र के लोगों की मृत्यु दर ज्यादा है। प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या की बात करें तो उत्तराखंड में प्रति लाख जनसंख्या में मरने वालों की संख्या करीब 37 है। उत्तर प्रदेश में यह दर मात्र 8 और हिमाचल में 26 है। प्रति लाख जनसंख्या पर 37 मौत के साथ उत्तराखंड पहले नंबर पर है। 28 मौत के साथ हिमाचल दूसरे नंबर पर है। सिक्किम में भी प्रति लाख जनसंख्या पर 28 मौत हो रही है। मणिपुर में प्रति लाख जनसंख्या पर 18 मौत हो रही है। त्रिपुरा में प्रति लाख जनसंख्या पर 11 मौत हो रही है। मेघालय में प्रति लाख जनसंख्या पर 8 मौत हो रही है। नगालैंड में प्रति लाख जनसंख्या पर साथ मौत हो रही है। अरुणाचल प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या पर चार मौत हो रही है। मिजोरम में प्रति लाख जनसंख्या पर दो मौत हो रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply