केदारनाथ हाईवे पर आया मलबा, मार्ग ठप
team HNI
July 23, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
190 Views
- दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण केदारनाथ हाईवे देर रात से ठप है। हाईवे बंद होने से सड़क पर दोनों तरफ से सैकड़ों वाहनों की कतार लगी हुई है। इससे लोग परेशान हैं और हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
राजमार्ग के गंगतल में भारी मलबा और बोल्डर गिरे हें। राजमार्ग पर गिरे मलबे को साफ करने में संबंधित विभाग की टीम मशीनें लेकर जुटी हुई है।
KEDARNATH LANDSLIDE RUDRAPRAYAG uttarakhand 2021-07-23