उत्तराखंड में 25- 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश के आसार
team HNI
July 23, 2021
उत्तराखण्ड, चम्पावत, चर्चा में, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, राज्य
198 Views
- प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध
- मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में 25 और 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 25 जुलाई को नैनीताल चंपावत पौड़ी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पड़ोशी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस मानसून के सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों ज्यादा दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई जगह चट्टानें खिसक रही हैं। अब प्रदेश की 150 ज्यादा मार्ग अवरूद्ध पड़े हुए हैं।
CHAMPAWAT NAINITAL PAURI RAIN uttarakhand WEATHER 2021-07-23