Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : भूस्खलन की चपेट में आई स्कूटी, बाल-बाल बचे सवार! देखें वीडियो

टिहरी : भूस्खलन की चपेट में आई स्कूटी, बाल-बाल बचे सवार! देखें वीडियो

टिहरी। यहां  नरेंद्रनगर में अचानक पहाड़ से पत्थरों की बारिश होने की चपेट में आने से दो युवक बाल बाल बच गये। हालांकि उनकी स्कूटी भूस्खलन की चपेट में आ गई।हादसा नरेंद्रनगर का बताया जा रहा है। सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार दो युवक उस समय बाल-बाल बच गये जब अचानक ही पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और पेड़ गिरने लगे। स्कूटी सवार तुरंत अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर पीछे की ओर भागे। देखते ही देखते पूरी सड़क मलवे और बोल्डर से भर गई।

स्कूटी सवार युवकों ने इस पूरे हादसे की एक वीडियो भी बनाई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply