Tuesday , May 7 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / टोक्यो पैरालंपिक : डिस्कस थ्रो में विनोद ने जीता ब्रॉन्ज, भारत को मिला तीसरा मेडल

टोक्यो पैरालंपिक : डिस्कस थ्रो में विनोद ने जीता ब्रॉन्ज, भारत को मिला तीसरा मेडल

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में आज रविवार का दिन भारत के लिहाज से बेहद शानदार रहा। हमारे खिलाड़ियों ने आज तीन मेडल जीते, जिसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। दिन की शुरुआत भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल से की। शाम होते-होते पहले निषाद कुमार ने हाई जम्प में रजत और फिर विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक दिला दिया।
इससे पहले आज सुबह भारत को पहला सिल्वर मेडल टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने दिलाया। रविवार सुबह क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में चीन की झाउ यिंग के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के एक छोटे से गांव से आने वाली भाविनी को यिंग ने सीधे मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से शिकस्त दी। हालांकि, इसके बावजूद वह तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।
ऊंची कूद T47 स्पर्धा में भाग लेने वाले निषाद ने 2.06 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। साल 2019 में खेलों में डेब्यू करने वाले निषाद की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतते हुए उन्होंने एशियन रिकॉर्ड की बराबरी भी कर दी। यह निषाद कुमार का व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन है। भारत के एक अन्य एथलीट राम पाल का खेल भी सराहनीय रहा। 1.94 मीटर की जंप के साथ वह पांचवें पोजीशन पर रहे, उनका भी यह करियर बेस्ट परफॉर्मेंस है।
निषाद ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक का टिकट भी हासिल किया था। फरवरी 2021 में वह साई बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स में कैंप के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने न केवल महामारी को मात दी, बल्कि टोक्यो की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply