Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : गुलदार ने महिला पर बोला हमला, गंभीर

उत्तराखंड : गुलदार ने महिला पर बोला हमला, गंभीर

श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक के दरोगी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है
गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने महिला का हालचाल जाना और परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।देवप्रयाग रेंजर डीएस पुंडीर ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में कैमरा ट्रैपिंग के साथ साथ सॉफ्ट लाइटिंग लगाई जा रही है। जैसे ही गुलदार की हरकत का पता चलता है, उन जगहों पर  गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply