उत्तराखंड : गुलदार ने महिला पर बोला हमला, गंभीर
team HNI
July 16, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
156 Views
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक के दरोगी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है
गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने महिला का हालचाल जाना और परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।देवप्रयाग रेंजर डीएस पुंडीर ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में कैमरा ट्रैपिंग के साथ साथ सॉफ्ट लाइटिंग लगाई जा रही है। जैसे ही गुलदार की हरकत का पता चलता है, उन जगहों पर गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया जाएगा।
2021-07-16