Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल : आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला

नैनीताल : आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला

नैनीताल। जनपद के चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया।
घटना दांगड गांव की है। यहां मोहन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती शाम मोहन की पांच वर्षीया बेटी राखी घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। वह बच्ची को घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उन्होंने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह बच्ची को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। उसकी सांसें टूटने लगीं।
परिजन बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। गौरतलब है कि 2 महीने पहले भी क्षेत्र के आम पड़ाव गांव में एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply