उत्तराखंड : बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर सेवारत सहायक अध्यापक सस्पेंड
team HNI
November 17, 2021
उत्तराखण्ड, एजुकेशन, चर्चा में, पौड़ी गढ़वाल, राज्य
172 Views
पौड़ी। यहां बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक आज बुधवार को निलंबित कर दिया गया है।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी महावीर बिष्ट ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया है। निलंबित शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कालसी में संबद्ध किया गया है। साथ ही उप शिक्षा अधिकारी कालसी को जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक निलंबित शिक्षक राउमावि कामला में सेवारत रहा है।
PAURI GARHWAL TEACHER 2021-11-17