Thursday , January 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अचानक खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत, तीन गंभीर

उत्तराखंड : अचानक खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत, तीन गंभीर

कोटद्वार। पाटीसैंण से थापली जा रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 06 बजे की है। जब एक मैक्स पाटीसैंण से थापली जा रही थी। इसी बीच चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजेंद्र सिंह बिष्ट (53), रोशन सिंह बिष्ट (22), कुलदीप सिंह बिष्ट (22) को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की शिनाख्त संजय गुसाईं (38) और सुदामा प्रसाद (33) के रूप में हुई है। सभी लोग ग्राम थापली के ही रहने वाले हैं। 

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply