Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अपराध / देवभूमि को हैवान दानव भूमि बनाने पर तुले

देवभूमि को हैवान दानव भूमि बनाने पर तुले

  • हरिद्वार में तीन युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
  • मूसरी में भी देहरादून की युवती के साथ दुष्कर्म

देहरादून। देवभूमि को हैवान दानव भूमि बनाने पर तुले हुए हैं। उत्तराखण्ड डमें दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरिद्वार की फैक्टरी में काम करने जा रही 17 वर्षीय किशोरी से तीन दोस्तों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से एक आरोपी एक साल से शादी का झांसा दे रहा था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल से भी बनाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र की किशोरी सलेमपुर में स्थित एक फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वहां पर इमरान नाम का युवक अपने दोस्त शोएब व जिशान के साथ खड़ा था। किशोरी का आरोप है कि तीनों दोस्त उसे जबरदस्ती जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर गई और अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। दोनों बहनें बहादराबाद थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की।
दूसरे मामले में देहरादून निवासी एक युवती ने मसूरी कोतवाली में दुष्कर्म की लिखित तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने मसूरी के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply