सीएम ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के दिए आदेश
- जुलाई के अंत तक कर लें पूरी तैयारी
- बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाने के दिए निर्देश
देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह तैयारी जुलाई तक पूरी कर लें। कोविड से बचाव में टीकाकरण जरूरी है और टेस्टिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था के लिए वे केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन आईसीयू, वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाए जाने को कहा।

