मसूरी सुरंग के लिये मोदी सरकार ने मंजूर किये 700 करोड़
team HNI
June 9, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
128 Views
- इसके लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का मुख्यमंत्री ने जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था की सुगमता और आवागमन की सुविधा के लिये माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के मध्य 2.74 किमी लम्बी टनल निर्माण के लिये 700 करोड़ की स्वीकृति के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इस सम्बन्ध में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए पर मसूरी में माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी तक 2.74 किमी लम्बी सुरंग के निर्माण के लिये 700 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी ट्वीट के माध्यम से गड़करी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आवागमन में सुविधा होगी।
2021-06-09