Friday , May 17 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाला आप नेता गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाला आप नेता गिरफ्तार

रुद्रपुर। फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। सात अक्टूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply