Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केएमवीएन-जीएमवीन अब एक छत के नीचे, जानिये

केएमवीएन-जीएमवीन अब एक छत के नीचे, जानिये

  • उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद करेगी संचालन

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम अब एक होंगे। निगम के होटल-गेस्ट हाउस का संचालन अब एक छत के नीचे उत्तराखंड पर्यटन विकास निगम कंपनी करेगी। केएमवीएन निदेशक मंडल ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। मंडल ने साफ किया है कि इससे केएमवीएन पर असर नहीं पड़ेगा, इसका स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा। बताया कि यह कंपनी आउटसोर्स एजेंसी का भी काम करेगी और कार्मिकों की कमियां भी दूर करेगी। टीआरसी सूखाताल के सभागार में चेयरमैन केदार जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी प्रदान की गई। एमडी रोहित मीणा ने बताया कि केएमवीएन-जीएमवीएन के एक छत के नीचे आने से देशभर के शहरों में संचालित पीआरओ कार्यालयों पर सालाना किए जा रहे 70 लाख से एक करोड़ तक के खर्च की बचत होगी। यूकेडीडीसी कंपनी ही दोनों निगमों की वेबसाइट का संचालन करेगी। पर्यटन विकास परिषद की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। निगम के नैनीताल, अल्मोड़ा समेत अन्य स्थानों के चुनिंदा 16 पर्यटक आवास गृहों में तीन सितारा सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कर्मचारियों से संबंधित मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई पर जोर दिया। इस दौरान 37 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति तथा कर्मचारियों के चिकित्सकीय बिलों की प्रतिपूर्ति पर मुहर भी लगाई गई। बैठक में सदस्य तारादत्त पाण्डे, कुंदन बिष्ट आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply