Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: चाकू से गोदकर चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

उत्तराखंड: चाकू से गोदकर चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में संपत्ति के चक्कर में चाची की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी ने अपनी चाची का घर में घुसकर गला रेत दिया था।

मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि हल्द्वानी के कुलयालपुरा क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला की कल चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण परिवार में चल रहा लंबे समय से प्रॉपर्टी विवाद है। वहीं पुलिस अब कई और एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया हैं।

बता दें गुप्ता परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में चाची की मध्यस्थता में होने वाले फैसलों से आरोपी गौरव गुप्ता नाराज था। मृतक के पति कालीचरण गुप्ता के मुताबिक मकान के सबसे निचले हिस्से पर गौरव रहता है। लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं था। वह काफी समय से अपने पिता से मकान में और हिस्से की मांग कर रहा था। जिसे लेकर अक्सर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।

भाइयों के बीच जब भी विवाद होता था तो कुसुम मध्यस्थता करवाती थी और हर बार कुछ ऐसा होता कि फैसला आरोपी के खिलाफ जाता था, जिससे गौरव नाराज था। कालीचरण ने बताया पांच दिन पहले ही भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हु। जिसमें कुसुम और कालीचरण ने मध्यस्थता कराई लेकिन विवाद काफी बढ़ गया था। किसी ने भी गौरव का समर्थन नहीं किया। जिसके बाद से गौरव लापता था। सोमवार को अचानक गौरव लौटा और उसने कुसुम को मौत के घाट उतार दिया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …