Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुड़की : ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले कारखाने में लगी आग, एक की मौत

रुड़की : ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले कारखाने में लगी आग, एक की मौत

रुड़की। गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। जहां पर देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को भगवानपुर और मंगलौर से अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े। इस दौरान कारखाने में रखा एक 5 किलो का सिलेंडर भी फट गया। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर कारखाने की दीवार तोड़ी गई। जिसके बाद टीम ने करीब 7 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply