Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग : तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

रुद्रप्रयाग : तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर नौली बैंड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चौकी जखोली को दी। जिसके बाद जखोली पुलिस की ओर से सर्च अभियान के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रतूड़ा पोस्ट से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जि​सके बाद सर्च अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर नौली बैंड के पास एक वाहन जेन स्टेनो DL 05 CD 5015 दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जो लगभग 500 मीटर गहरी खाई मे गिरा। वाहन में सवार जगदीश सिंह रौतेला (58 वर्ष) निवासी पाली-कुमड़ी की मौत हो चुकी थी। वाहन में सिर्फ एक ही व्यक्ति का सवार था। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकाला। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply