रुद्रप्रयाग : तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
team HNI
November 29, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
178 Views
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर नौली बैंड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चौकी जखोली को दी। जिसके बाद जखोली पुलिस की ओर से सर्च अभियान के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रतूड़ा पोस्ट से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद सर्च अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर नौली बैंड के पास एक वाहन जेन स्टेनो DL 05 CD 5015 दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जो लगभग 500 मीटर गहरी खाई मे गिरा। वाहन में सवार जगदीश सिंह रौतेला (58 वर्ष) निवासी पाली-कुमड़ी की मौत हो चुकी थी। वाहन में सिर्फ एक ही व्यक्ति का सवार था। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकाला। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
CAR ACCIDENT RUDRAPRAYAG uttarakhand 2021-11-29