Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: तीन दिसंबर को देहरादून सहित इन छह शहरों में लगेगा पासपोर्ट मेला

उत्तराखंड: तीन दिसंबर को देहरादून सहित इन छह शहरों में लगेगा पासपोर्ट मेला

देहरादून। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून की ओर से पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला, पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की व श्रीनगर गढ़वाल में तीन दिसंबर को पासपोर्ट मेला लगेगा। मेले में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही अप्वाइंटमेंट सीट के साथ आना होगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि मेले का आयोजन देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की और श्रीनगर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में होगा। आवेदक को उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट मेले में स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। कहा कि आवेदक अपने अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं उसकी फोटो प्रतियों को लेकर आएं। कहा कि मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। कहा कि आवेदक को केवल एक बार पुन:निर्धारत की अनुमति होगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply