Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : भले ही रिपोर्ट निगेटिव आये, तो भी अस्पताल में भर्ती होंगे ऐसे मरीज!

उत्तराखंड : भले ही रिपोर्ट निगेटिव आये, तो भी अस्पताल में भर्ती होंगे ऐसे मरीज!

देहरादून। उत्तराखंड में अगर किसी व्यक्ति की आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आती है, लेकिन कोविड-19 लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसका तुरंत इलाज किया जाएगा और अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड के उपचार के लिए गठित टास्क फोर्स ने यह तय किया है कि आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कोविड-19 के लक्षण अगर व्यक्ति में दिखाई देते हैं तो उसे अस्पताल में भर्ती करना होगा। अस्पताल प्रशासन को ऐसे रोगियों को भर्ती करने से इनकार न करने के लिए कहा गया है।
डॉक्टरों के अनुसार नए कोरोना संक्रमण में कई तरह की चीजें सामने आ रही हैं। मरीज की रिपोर्ट तो निगेटिव आ रही है लेकिन सीटी स्कैन में संक्रमण मिल रहा है। ऐसे में मरीज की हालत गंभीर न हो जाए इसलिए भर्ती कराकर उसका उपचार किया जाएगा। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply