Wednesday , April 8 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / इन तीन दिन बंद रहेगा पौड़ी-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग

इन तीन दिन बंद रहेगा पौड़ी-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग

पौड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग पौड़ी-देवप्रयाग पर रेल विकास निगम सेतु की लाइव लोड का टेस्ट किया जाना है और तीन दिन यानी 25 से 27 जुलाई तक राजमार्ग बंद रहेगा। इस राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को कोटद्वार-सतपुली-पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
बताया गया है कि पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग में एक किमी पुल का भार वाहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाना है। लाइव लोड का टेस्ट 25 से 27 जुलाई तक होगा। इस अवधि के दौरान देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग बंद होने से पौड़ी-देवप्रयाग एवं सतपुली-व्यासघाट-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर बंद रहेगा। इन मोटर मार्गोंं पर आने जाने वाले वाहन सीधे कोटद्वार-सतपुली वाया पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर संचालित होंगे। ऋषिकेश-देवप्रयाग-पौड़ी को आने वाले वाहन वाया देवप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग से संचालित होंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply