Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : किशोरी से गैंगरेप में धरे गये तीनों आरोपी

देहरादून : किशोरी से गैंगरेप में धरे गये तीनों आरोपी

देहरादून। बहला फुसलाकर किशोरी से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मामला बीते सोमवार देर शाम का है।पुलिस के अनुसार एक किशोरी घर से पास से ही चक्की से आटा लेकर वापस आ रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरिफ, असलम और अनिल ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद तीनों आरोपी घुमाने के बहाने पीड़िता को सूखी नदी की ओर छरबा के जंगल में ले गए, जहां तीनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और देर रात किशोरी को कार से घर छोड़ दिया। घर आते ही पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना सहसपुर एसएसआई रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को केदारावाला के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply