Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रपुर : नशेड़ियों के गैंग का भंडाफोड़, चोरी की 11 बाइक बरामद

रुद्रपुर : नशेड़ियों के गैंग का भंडाफोड़, चोरी की 11 बाइक बरामद

रुद्रपुर। यहां पुलिस ने चोरी की 11 बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही युवक नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी रुद्रपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर यूपी में ओने पौने दामों पर बेचा करते थे। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा किया कि कुछ समय से रुद्रपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी। इन चोरियों को रोकने के लिए टीम का गठन किया गया।
सोमवार देर शाम पुलिस करतारपुर रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर आ रहे 3 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों युवकों को पकड़ लिया और अपने तरीके से तीनों से पूछताछ की। इसके बाद तीनों युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाई चोरी की 10 बाइक और एक स्कूटी को बरामद कराया है। आरोपियों की पहचान ऋतिक निवासी रामपुरा रुद्रपुर, सूरज निवासी आजाद नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और रजनीश थापा निवासी पीलीभीत यूपी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को शेरगढ़ निवासी उमेश गुप्ता को बेचते थे। पुलिस अब उमेश गुप्ता को तलाश में जुटी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply