Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जिसमें ये हैं लोकलुभावन बातें!

उत्तराखंड : प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जिसमें ये हैं लोकलुभावन बातें!

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देवभूमि के आगामी चुनावों के तहत पार्टी का घोषणापत्र आज बुधवार को जारी कर दिया है। जिसमें महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की गई है।
प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी किया। रैली के दौरान घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ भी जारी किया।
उन्होंने चार धाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान, नौजवान और दलित परेशान हैं। कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। जबकि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है।
प्रियंका ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था, लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है। उन्होंने अपने परिवार का नाता देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

कांग्रेस का घोषणा पत्र एक नजर में…
– सरकार आई तो 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलेंडर। बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए की मदद की जाएगी।
– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
– पीजी छात्रों को 5 लाख रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा।
– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
– मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
– कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply