Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : 11 दिसंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

उत्तराखंड : 11 दिसंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आरके खुल्बे ने आज बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रदेश में दिसंबर माह के द्वितीय शनिवार यानी 11 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के चेयरमैन द्वारा उत्तराखंड में सभी जिला और बाह्य अदालतों में 11 दिसंबर को लोक अदालत के आयोजन का निर्णय लिया गया है। ये लोक अदालत उच्च न्यायालय के साथ-साथ श्रम न्यायालयों, राज्य और जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोगों और डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल देहरादून में भी आयोजित की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply