Wednesday , April 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राजौरी के मेंढर सेक्टर में देवभूमि का जवान शहीद

राजौरी के मेंढर सेक्टर में देवभूमि का जवान शहीद

पौड़ी। उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। जानकारी अनुसार गढ़वाल राइफल में तैनात राइफल मैन अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद हो गए हैं। गुरुवार को सेना की ओर से शहीद के परिजनों को शहादत की सूचना दी गई है। बता दें कि अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। वह पौड़ी जिले के दवारीखाल के रहने वाले थे। शहीद के पिता का नाम बृज मोहन सिंह चौहान है व भी सेना से रिटायर है और माता का नाम कांति देवी है। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी।शहादत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply