Thursday , April 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 की हालत गंभीर

मसूरी में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 की हालत गंभीर

मसूरी। आज रविवार को यहां आईटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिसमें 39 यात्री सवार थे। हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।आज रविवार दोपहर मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी गेट के पास ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते हुए आईटीबीपी के जवान और पुलिस मौके पर पहुंचे। बस में 39 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोटें आई है। सूचना मिलने पर डीएम सोनिका सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिर वह घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं। इस हादसे में घायल 10 लोगों को आईटीबीपी के अस्पताल भेजा गया है। जबकि, कुछ का इलाज मसूरी उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply