Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : रोडवेज में कर्मचारियों का फायदा, इतने फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

उत्तराखंड : रोडवेज में कर्मचारियों का फायदा, इतने फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

देहरादून। रोडवेज में कर्मचारियों को 11 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) का लाभ देने के आदेश हो गए हैं। भत्ते का लाभ एक नवंबर से मिलेगा। निगम के फैसले से करीब तीन हजार नियमित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 11 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जुलाई से देने का आदेश किया था। लेकिन रोडवेज में यह आदेश अभी तक लागू नहीं हो पाया था। दो दिन पहले बोर्ड अध्यक्ष राधा रतूड़ी ने फाइल अनुमोदित की। गुरुवार को महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने डीए के आदेश कर दिए हैं। कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 करने के लिए आदेश दिए हैं। इसका लाभ कर्मचारियों को एक नवंबर से मिलेगा। रोडवेज में करीब तीन हजार विशेष श्रेणी, संविदा और तकनीकी कर्मचारी कार्यरत हैं। स्थायी कर्मचारियों की भांति इनका वेतन बढ़ाने का भी प्राविधान है। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि वेतन बढ़ाने की फाइल चल रही है। एक-दो दिन के भीतर इसमें भी आदेश हो जाएंगे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply