Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नहर में गिरी कार, तहसीलदार सहित तीन की मौके पर मौत

उत्तराखंड : नहर में गिरी कार, तहसीलदार सहित तीन की मौके पर मौत

रुड़की। यहां की तहसीलदार की सरकारी गाड़ी शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की सरवनपुर नहर में गिर गई। हादसे में तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद तीनों मृतकों के शव और गाड़ी नहर से निकाले जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से लौट रही थीं। हादसा शनिवार देर रात को हुआ। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह और सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना पाकर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा, वाहन चालक सुंदर एवं अर्दली ओमपाल की कार हादसे में मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply