उत्तराखंड : नहर में गिरी कार, तहसीलदार सहित तीन की मौके पर मौत
रुड़की। यहां की तहसीलदार की सरकारी गाड़ी शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की सरवनपुर नहर में गिर गई। हादसे में तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद तीनों मृतकों के शव और गाड़ी नहर से निकाले जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से लौट रही थीं। हादसा शनिवार देर रात को हुआ। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह और सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना पाकर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

