Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने एक अफसर की मौत

उत्तराखंड: ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने एक अफसर की मौत

हरिद्वार। जो लोग ब्लूटूथ हेड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, ये खबर उनके लिए सचेत करने वाली है। कुंभ मेले में तैनात रहे वरिष्ठ लेखाकार संजय शर्मा की ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों की जांच हो रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मीडिया को बताया देर रात संजय शर्मा की मौत ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से हुई। संजय शर्मा के निधन पर मेला अधिकारी दीपक रावत समेत मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है। सिडकुल थाना एसओ लखपत बुटोला ने बताया कि संजय शर्मा की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply