Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / ट्रक की चपेट में आने से एसबीआई में तैनात गार्ड की मौत

ट्रक की चपेट में आने से एसबीआई में तैनात गार्ड की मौत

  • अल्मोड़ा चैखुटिया में हुआ हादसा
  • सुबह माॅनिंग वाक पर निकले थे महेंद्र थापा

अल्मोड़ा। बुधवार को सुबह माॅनिंग वाक पर घर से निकले चैखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत गार्ड की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक चैखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किसन सिंह थापा तैनात थे। ग्राम पंचायत जमणियां के निकट सुबह साढ़े पांच बजे माॅनिंग वाक करते समय ट्रक ने चपेट में ले लिया। राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में गिरफ्तार कर लिया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply