Sunday , June 22 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून-मसूरी मार्ग पर स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

दून-मसूरी मार्ग पर स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

मसूरी। आज रविवार को देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 5 लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से रेस्क्यू किया और एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग कब्रिस्तान चोपड़ासार के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार सुभाष पुत्र रामचंद्र, सुशीला पत्नी सुभाष, राजेंद्र पुत्र जग्गी राम, शकुंतला पत्नी वेद प्रकाश, अनीता पुनिया पत्नी चंद्र सिंह निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान घायल हो गए। जिनको 108 एंबुलेंस की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply