Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बीच रास्ते में पलटी गढ़वाल विवि के कुलसचिव की कार

बीच रास्ते में पलटी गढ़वाल विवि के कुलसचिव की कार

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी श्रीनगर से देहरादून जा रहे थे। तभी तीन धारा के पास शिव मंदिर से थोड़ा आगे एम्बुलेंस गलत दिशा में आ रही थी, उसी को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर बीच रास्ते में पलट गई। बाद में यात्रियों की सहायता से वाहन को सीधा किया गया और उन्हें गाड़ी से निकाला गया। इस हादसे में कुलसचिव डॉ. खंडूड़ी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के वक्त कार में उनकी पत्नी भी मौजूद थी। इसके बाद डॉ. खंडूड़ी और उनकी पत्नी दूसरी गाड़ी से देहरादून के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि यदि कार थोड़ी सी भी इधर-उधर होती तो वो सीधे 1000 मीटर नीचे गहरी खाई में समा सकती थी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply