Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी: सड़क हादसे में पिता पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम
फ़ाइल फोटो

टिहरी: सड़क हादसे में पिता पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम

टिहरी। आज मंगलवार को चंबा से ऋषिकेश जा रहे स्कूटी सवार पिता पुत्र का वाहन सड़क पर फिसल गया और हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार विकास कोठारी अपने पिता रमेश कोठारी निवासी गांव हडंब थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे और चंबा से ऋषिकेश जा रहे थे। उनकी स्कूटी पुलिस चैकी नागणी से लगभग 2 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की तरफ अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे पिता पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रमेश कोठारी हरिद्वार में उद्यान विभाग में कार्यरत थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.। 

 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply