Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 14 से 16 सितंबर तक के लिए चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

वहीं, पर्वतीय जिलों के लिए मंगलवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद अगले तीन दिन दिन प्रदेश के नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply