Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / श्रीनगर गढ़वालः हादसे में एक की मौत, तीन घायल

श्रीनगर गढ़वालः हादसे में एक की मौत, तीन घायल

  • देर रात खिर्सू के निकट हुआ हादसा, अंधेरे में रेस्क्यू में हुई दिक्कत

श्रीनगर। गुरुवार रात खिर्सू के पास चोरखंडी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात करीब 11 बजे श्रीनगर चोरखंडी के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई। रात का वक्त होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी भी हुई। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply