Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली जिले की नदियों ने किया रौद्र रूप धारण

चमोली जिले की नदियों ने किया रौद्र रूप धारण

  • जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई स्थानों पर सड़कें बंद

ग्वालदम। गुरुवार देर रात से चमोली जिले में बारिश होने से यहां की प्रमुख नदियों में उफान आ गया है। हालांकि अभी सभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। जिले की प्रमुख नदियां, अलनंदा, धौली गंगा, पिंडर, नंदाकिनी समेत अनेक नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है। अलकनंदा नदी 953.40 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 958.43 मीटर है। नंदाकिनी नदी 867.85 मीटर, खतरे का निशान 871.50 मीटर हैै। पिंडर नदी 770.10 मीटर, खतरे का निशान 773 मीटर है। बारिश के कारण भूस्खलन से आये मलबे के कारण बदरीनाथ हाईवे सहित अन्य राज्य मार्ग भी अवरूद्ध हो गये है। जिससे जगह-जगह पर वाहनों की कतार लगी हुई है। यहां लगातार मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी हरमनी में बंद हो गया है। कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग सिमली व आदिबद्री में बंद हो गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply