चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आए दिन कोई न कोई समस्या आ जाती है। जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस का स्टेरिंग फेल हो गया। बस की स्टेरिंग फेल होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।
मिलीं जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चम्पावत से 53 किलोमीटर दूर सूखीढांग का है। शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पिथौरागढ़ से बरेली जा रही थी। जिसमें 33 यात्री बैठे हुए थे। अचानक बस की स्टेयरिंग फेल होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस के चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
महाप्रबंधक पवन मेहरा ने बताया बस के यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस के जरिए बरेली के लिए रवाना किया गया। दो दिन पहले भी पिथौरागढ़ डिपो की दिल्ली जा रही एक बस लोहाघाट के पास देवराड़ी बैंड में फेन वेल्ट की खराबी से 3 घंटे तक खड़ी रही। आए दिन रोडवेज बसों के खराब होने और तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।